हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रक्तदान अमृत महोत्सव मना रहा है।
रक्तदान अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लड बैंक हरिद्वार मे रक्तदान अमृत महोत्सव शिविर केम्प का आयोजन किया गया। जिसमे सेकड़ो की संख्या मे लोग रक्तदान करने पहुँचे।
इसी कोई लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विदित शर्मा ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुरे देश मे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश भर से डेढ़ लाख यूनिट रक्त दान करने का संकल्प लिया हैं।
जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक जिले मे चला रही हैं। आज हरिद्वार मे भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लोग बड़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।



