Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, नदियों का...

मुख्य विकास अधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, नदियों का जल स्तर पर पैनी नज़र बनाए रखने के दिए निर्देश।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – जनपद में हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, ओसी कलेक्ट्रेट अनामिका, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मनीष बिष्ट उपस्थित थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को अपरान्ह 12 बजे आपदा कन्ट्रोल रूम पहुॅचकर आपदा कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। सीडीओ ने जनपद के सभी जलाशयों, नदियों के के जल स्तर, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा की सम्पूर्ण जानकारी ली। सीडीओ ने सितारगंज के अधिशासी अभियंता सिंचाई से दूरभाष पर वार्ता की तथा बाढ़ सम्बन्धी विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि जलाशयों एवं नदियों का जल स्तर पर पैनी नज़र बनाए रखें।

उन्होंने आपद प्रबन्धन अधिकारी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पहाड़ों में हो रही वर्षा की भी जानकारी रखने के निर्देश दिये ताकि नदियों में पानी बढ़ने एवं घटने की सम्पूर्ण जानकारी पहले से ही उपलब्ध रहे। उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को समय से अलर्ट करने तथा उनके विस्थापन हेतु सभी विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायतीराज, शहरी विकास, शिक्षा, सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शेर नाला, लेबड़ा तथा बेगुल नदी के साथ ही बोर जलाश्य के जल स्तर पर भी विशेष नज़र बनाए रखने के निर्देश दिये।


मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण से पूर्व जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए आईआरएस (इंसीडेण्ट रेस्पोन्स सिस्टम) से जुड़े सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी अधिकारी द्वारा बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने मोबाइल ऑन रखने के भी निर्देश दिये। सीडीओ ने आपसी में समन्वय बनाये रखने के निर्देश सभी अधिकारियों को दियें। उन्होने किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। उन्होने समस्त चौकी/थाने/अग्निशमन एवं आपात सेवाएं भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिये है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular