Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी छावनी परिषद पर बिजली गिरने से टूटा पेड़, एक कार क्षतिग्रस्त।

मसूरी छावनी परिषद पर बिजली गिरने से टूटा पेड़, एक कार क्षतिग्रस्त।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। मसूरी छावनी परिषद में आईटीएम के पास षिव मंदिर के पास बिजली गिरने से एक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि देर रात को तेज बारिश के साथ बिजली छावनी परिषद आईडीएम के पास के पेड पर गिरी, जिससे पेड़ के दो हिस्से हो गए। वही पेड का एक हिस्सा टूट कर एक मकान पर जा गिरा, जिसकी चपेट में एक मारूती कार आ गई जो बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिजली एक पेड़ पर गिरी है जिससे पेड टूट कर मकान में खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular