Homeराज्यउत्तराखण्डसांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे फुलगढ और शिवगढ, पीड़ितों के परिजनों...

सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे फुलगढ और शिवगढ, पीड़ितों के परिजनों से की मुलाकात।

हरिद्वार – हरिद्वार के पथरी में 3 दिन पहले हुए चर्चित शराबकांड से जुड़े गांव में अब सियासी दिग्गजों का आवागमन शुरू हो चुका है। दरअसल आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।

जहां उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर पहली प्राथमिकता ग़लत को सुधारना है और पीड़ित के परिजनों को सहयोग कैसे करें उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भी अपने स्तर पर मदद की घोषणा किए जाने की बात कही।

वही उनके इस दौरे से कुछ घंटे पहले उसी गांव में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह पंवार द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताएं कि वह खुद कितनी संवेदनशील है और उनके पास संवेदनशीलता के क्या मानक हैं। लोकसभा सांसद निशंक ने कांग्रेस पर शराब कांड की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular