Homeराज्यउत्तराखण्डगोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव को एसआईटी ने...

गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव को एसआईटी ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

पौड़ी –  गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग संस्थान घुडदौडी जनपद पौडी के तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डॉक्टर संजीव नैथानी ने कोतवाली पौड़ी में प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करवाई थी कि संदीप कुमार ने साल 2018-19 में हुई शिक्षकों एवं कुलसचिव पदो पर नियुक्ति/ साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिये थे।

प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली पौड़ी में धारा 409/477 के तहत पंजीकृत किया गया था। जिस सम्बन्ध में शासन स्तर से उच्चस्तरीय एसआईटी जांच के आदेश पारित किये गये थे। जिसके क्रम में एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर एसआईटी गठित की गयी।

वही सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि एसआईटी द्धारा लगातार संस्थान के विभिन्न दस्तावेजो की जाँच एवं संस्थान के विभिन्न अधिकारीयों कर्मचारियों के बयान अंकित किये गये।

एसआईटी द्धारा अभियुक्त संदीप कुमार उपरोक्त के विरुद्ध शिक्षको एवं कुलसचिव पदो पर नियुक्ति, साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने के प्रमाण उपलब्ध होने के आधार पर पुलिस द्वारा सन्दीप को देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular