उधम सिंह नगर/सितारगंज – कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्राम सभा रुदपुर में खिलौना ग्रोथ सेंटर का शिलान्यास किया शुक्रवार को ग्राम रुदपुर स्थित बहुउद्देशीय भवन में अस्थाई खिलौना ग्रोथ सेंटर के उद्घाटन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री का बंगाली समुदाय की महिलाओं ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
खिलौना सेंटर के स्थापित होने से 13 ग्राम संगठन से बने, बढ़ते कदम नामक कलस्टर की 1250 महिलाओं को खिलौनों का उत्पाद व विपणन कर रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वही इसके लिए महिलाओं को पहले सरकार द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था (आरसेटी) की मदद से सॉफ्ट टॉयज एंड डेकोरेटिव आइटम्स मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वही सरकार ने खिलौना सेंटर के भवन निर्माण एवं महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए 30 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि महिलाएं खिलौना ग्रोथ सेंटर में उचित प्रशिक्षण के साथ खिलौनों का उत्पाद कर उन्हें बाजारों में बेच सकेगी जिसमें सरकार भी उनकी सहायता करेगी। जिससे महिलाओं की आय में अपेक्षाकृत वृद्धि होगी। सितारगंज को नंबर 1 विधानसभा बनाने का लक्ष्य बहुगुणा। खिलौना सेंटर उद्घाटन समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि धामी सरकार मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य सितारगंज विधानसभा को प्रदेश की विकसित विधानसभा बनाना है। सितारगंज में बनेगा उत्तराखंड का पहला एक्वा पार्क। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज विधानसभा की 47 एकड़ जमीन उत्तराखंड का पहला एक्वा पार्क बनाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कार्यवाही जारी है आने वाले सात-आठ महीनों में एक्वा पार्क का भी शिलान्यास किया जाएगा।
Find great sorts of guards. Tools offer good fun. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] quick. Choose best sort well.