Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती धांधली मामले में एसटीएफ...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती धांधली मामले में एसटीएफ ने की 31वीं गिरफ्तारी।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती धांधली मामले में एसटीएफ ने 31वीं गिरफ्तारी की है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने यूकेएसएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान गिरफ्तार।

अभियुक्तों से पूछताछ की गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आज अभियुक्त विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया। अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधम सिंह नगर में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था। वह पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।
अभियुक्त विनोद जोशी ने अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ,वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था। जहां पर अन्य अभियुक्तों ने कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्न पत्र हल करवाया था। साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्षी पर गिरफ्तार किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular