नैनीताल/लालकुआं – भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत लालकुआँ के लाल धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर को लेकर चंडीगढ़ से लालकुआँ लाया गया जहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिये हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बताते चले कि जेसीओ के पद पर तैनात 36 वर्षीय धर्मेंद्र गंगवार बीती 27 अगस्त को हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। जिसके बाद खराब मौसम की वजह से पार्थिक शरीर नही पहुँच सका था।
आज धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिक शरीर जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा तो रोते बिलखते परिजन फुट फूट कर रो पड़े, हर कोई गमगीन माहौल में भावुक हो गया। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिक शरीर की यात्रा निकाली गई।
जिसके बाद पार्थिक शरीर लालकुआँ स्थित शमशान घाट पहुंचा, जहाँ जनप्रतिनिधियों और सेना के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम विदाई के साथ ही सेना ने सलामी दी।
जिसके बाद परिजनों द्वारा विधि विधान के बाद पार्थिक शरीर को मुखाग्नि दी गई।