Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग ने प्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश जारी...

मौसम विभाग ने प्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश जारी किया येलो अलर्ट।

देहरादून – मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, नैनीताल, चंपावत जनपद में अगले चार दिन भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों के कई स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

वहीं 1 से 3 सितंबर तक राज्य के देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments