Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: यूकेएसएसएससी सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में एसटीएफ ने की पहली...

बिग ब्रेकिंग: यूकेएसएसएससी सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में एसटीएफ ने की पहली गिरफ़्तारी, अब तक 26 गिरफ्तार।

देहरादून – यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला अब तक 26 गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जांच के क्रम में सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच के बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है।

उपरोक्त मामले में अभियुक्त प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त आरआईएमएस कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था। जिसके द्वारा ही पेनड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखों रुपए में बेचा गया था।

एसटीएस की अपील: जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुच्छेद साधन से उत्तीर्ण हुए हैं उन को चिन्हित कर लिया गया है। अपने बयान खुद आकर दर्ज कराने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular