Homeराज्यउत्तराखण्डगोली मारकर युवक से लूट की घटना को अन्जाम देने वाले तीन...

गोली मारकर युवक से लूट की घटना को अन्जाम देने वाले तीन बदमाशों पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली की सुमन नगर क्षेत्र के बंधा नम्बर 3 पर सलेमपुर निवासी अताउर रहमान से 19 अगस्त को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बाइक, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस और एसओजी की टीम एक टीम का गठन किया गया था।

गठित की गई टीम के द्वारा थाना रानीपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियुक्तों राहुल कश्यप पुत्र किरण पाल निवासी त्रिफला एक बार थाना ननौता जिला सहारनपुर उम्र 19 वर्ष, प्रयास मीणा पुत्र राजेश मीणा निवासी ग्राम पालमपुर थाना हिंडोल जिला करौली राजस्थान उम्र 20 वर्ष, गोल्डी सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी मोहल्ला अफगान थाना ननौता जिला सहारनपुर उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 12 बोर का देसी तमंचा में चार जिंदा कारतूस पर दो अवैध चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों से की गई पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया गया।

अभियुक्तों द्वारा यह भी खुलासा किया गया कि राहुल कश्यप उपरोक्त की उसके अपने ही गांव में राजपूत बिरादरी के लोकेश पहलवान से दुश्मनी चली आ रही है और उसे मारने के इरादे से ही उन्होंने तमंचा खरीदा था। वाहन लूट के द्वारा वह उसकी हत्या को अंजाम देना चाहते थे। उससे पहले इस लूट की घटना को अंजाम दे दिया और पुलिस द्वारा पकड़े गए। कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular