पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के कुमौड़ क्षेत्र में प्रसिद्ध हिलजात्रा उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया, इस दौरान हिलजात्रा पर्व के प्रमुख पात्र लखिया ने सभी को आशीर्वाद दिया। लखिया को देखने के लिए हजारों की तादात में भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने मकानों की छतों में खड़े होकर हिलजात्रा पर्व का लुप्त उठाया।
हिलजात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत और जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने किया। इसके बाद ढोल दमाऊ और शंख ध्वनि के साथ हिल जात्रा के पात्रों का मैदान में आने का क्रम शुरू हुआ।
मैदान में एकलवा बैल, गल्या बल्द, बैलों की जोड़ी, खेतों में काम करती महिलाएं, सहित गीत गाती बालिकाओं और खेलते बच्चों की टोलियां मैदान में बड़ी बड़ी आए। अंत में हिलजात्रा के प्रमुख पात्र लखिया ने अवतरित होकर मैदान के चक्कर लगाए। मेले में उपस्तित महिलाओं ने फूल और चावलों से लखिया की पूजा की। इस दौरान लखिया ने सभी को आशीर्वाद भी दिया।
हिलजात्रा देखने आये हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही जमीन में जगह नहीं होने के कारण लोग आसपास के घरों की छतों में चढ़ गए।
बताया गया कि इस दौरान टिन वाले मकान की छत में अधिक लोगों के चढ़ने से छत धस गई। इसके बाद छत में खड़े लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। एक अन्य हादसे में एक बच्चा भी गिरने से मामूली रूप से चोटिल हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।





