Homeराज्यउत्तराखण्डगणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां चरम पर, गणेश की दिव्य प्रतिमा बन...

गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां चरम पर, गणेश की दिव्य प्रतिमा बन रही आकर्षण का केंद्र।

हरिद्वार – गणेश चतुर्थी को लेकर हरिद्वार शहर में तैयारियां चरम पर हैं। कोरोना महामारी के बाद इस साल मूर्तिकारों में उत्साह है। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार की गईं भगवान श्री गणेश की भव्य व दिव्य प्रतिमा लोगो अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

हरिद्वार के सेक्टर 2 से भगत सिंह चौक जाने वाले मार्ग पर गणपति उत्सव को लेकर मूर्ति कारीगर तैयारियों में जुटे हैं। जहां गणपति की प्रतिमाओं को मनमोहक रंगों से रंग कर आकर्षक बनाया जा रहा है। आपको बताते चलें कि हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले धार्मिक उत्सव में गणपति उत्सव का बड़ा महत्व है। जिसे पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जिसके चलते लोग घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। जिसके पश्चात गणपति विसर्जन किया जाता है। गणपति स्थापना को लेकर इन दिनों मूर्ति बनाने वाले कारीगर कई तरह के अंदाज में गणपति की प्रतिमा बना रहे हैं और उन में आकर्षक रंग भर कर मनमोहक रूप दे रहे हैं।

मूर्तिकारों का कहना है कि साल भर में आने वाले इस त्यौहार से हमारे बहुत आशाएं जुड़ी हैं क्योंकि इस त्यौहार से हमें रोजगार मिलता है। जिससे हमारा घर परिवार चलता है उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की आकृतियों में गणपति प्रतिमाएं बनाई जाती हैं जिनमें कई प्रतिमाएं 5 से 6 फुट तक की भी होती हैं जो सिर्फ ऑर्डर पर बनाई जाती है। आपको बता दें कि इन दिनों मूर्ति बनाने वाले इन कारीगरों के हाथों की कला और आकर्षक रंग से रंगने के बाद गणपति प्रतिमाएं आकर्षक और मनमोहक रूप ले लेते हैं जो हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए खासा महत्व रखती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments