Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी, रेक्टर पैमाने पर...

उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी, रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई तीव्रता।

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच पिथौरागढ़ और बागेश्‍वर ज‍िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

उत्तराखंड की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular