पौड़ी – हर घर तिरंगा अभियान का आज से देश सहित पूरे प्रदेश आगाज हो गया है। हर धर तिरंगा अभियान के मद्देनजर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ सिंह रावत द्वारा मुख्य बाजार पाबौ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पाबौ मुख्य बाजार में रैली निकालकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्थानीय विधायक डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि आज से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो गया है। इसके मद्देनजर आज उनके द्वारा पाबौ मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया अभियान में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा हर धर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने।
डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया यह आयोजन आगामी 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के मध्यनजर उनके द्वारा, पैठाणी, मजरा महादेव आदि स्थानों में भी आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।