Homeराज्यउत्तराखण्डसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के लिए ले...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के लिए ले जाते वक्त तोड़ा दम।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उपचार के लिए ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका महिला की पुत्री ने अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की पुत्री का आरोप है कि उसका पिता आए दिन उसकी मां के साथ मारपीट करता था और उसको प्रताड़ित करता था।

उसका पिता उसकी माँ को तलाक लेकर अपने घर से निकल जाने के लिए कहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की निवासी मोहम्मद फरहान ने तमिलनाडु निवासी सलमा से तीसरी शादी की थी।

वहीं मृतका के भाई का कहना है कि शादी के 3 माह तक ठीक ठाक चलता रहा और उसके बाद आए दिन फरहान उसे तंग व परेशान करता रहा, आए दिन सलमा के साथ मारपीट उसको प्रताड़ित करता था। जिस कारण महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वही महिला को उपचार के लिए ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

वही सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट ने कहा कि महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी उसका शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular