Homeराज्यउत्तराखण्डचैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस...

चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार –  हरिद्वार शहर में पिछले कई दिनों से चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कनखल पुलिस ने इन्हें वैरागी कैंप क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया, जब यह तीनों चोरी की एक बिना नंबर की स्कूटी से चैन स्नैचिंग की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही जब यह तीनों भागने लगे तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।

इनमे से कुलदीप और विशाल मंडावर, बिजनौर के रहने वाले हैं जबकि सचिन लक्सर का रहने वाला है। यह तीनों सिडकुल में एक किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस ने तीनों के पास से लूटी हुई चार चेने, 2 बाईकें और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए यह तीनों चैन स्नैचिंग करते थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular