Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डोर स्टेप डिलीवरी का हुआ शुभारंभ।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डोर स्टेप डिलीवरी का हुआ शुभारंभ।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर तहसील परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत डोर स्टेप डिलीवरी का उद्घाटन किया गया।

जिसमें जसपुर क्षेत्र के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे साथ ही संभागीय खाद्य नियंत्रक बी एस चलाल ओर खाद्य आयुक्त राहुल शर्मा और संभागीय विपणन अधिकारी लाता मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर हरी झंडी दिखाकर डोर स्टेप डिलीवरी के पहले वाहन को रवाना किया।

वंही संभागीय खाद्य नियंत्रक बी एस चलाल ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत जसपुर में डोर स्टेप डिलवरी का शुभारम्भ किया गया है।

उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत आती थी टाइम से राशन दुकान नही पहुँच पाता है और कई बार रास्ते से भी राशन चोरी हो जाता है इसलिए डोर स्टेप डिलीवरी का आज से उद्घाटन किया गया ताकि समय से राशन दुकानों पर पहुँच सके और जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर जसपुर में आज से डोर स्टेप डिलीवरी का सुभारम्भ किया गया है और अन्य सेंटरों के लिए जैसे ही अनुमति आ जायेगी इसका शुभारंभ किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular