Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली जनपद के मेहलचौरी में जनता के द्वार पहुंचा अस्पताल, पंद्रह सौ...

चमोली जनपद के मेहलचौरी में जनता के द्वार पहुंचा अस्पताल, पंद्रह सौ से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित।

चमोली – जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में शनिवार को गैरसैंण विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र महलचौरी में अस्पताल जनता के द्वार के तहत पहला बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित कर 1500 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्रीरोग व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 891 लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 102 हड्डी रोग,101 ईएनटी, 115 आंख, 78 बाल रोग महिला रोग, 72 दंत रोग, 151 जनरल सर्जरी, 21 दिव्यांग प्रमाण, 4 मानसिक रोगी प्रमाण पत निर्गत किए गए।

महिला रोग विशेषज्ञों की टीम ने 125 महिलाओं की स्क्रीनिंग करते हुए 33 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया। सभी 33 महिलाओं को एक दिन उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। आयुष विंग के द्वारा 149, होमोपैथी के द्वारा 111 लोगो को दवा वितरण की गई। शिविर में कोविड टीकाकरण भी किया गया।

चिकित्सा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 48 आय प्रमाण पत्र, 05 आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आय एवं सम्पत्ति प्रमाण, 10 बीपीएल प्रमाण पत्र, 500 परिवार रजिस्ट्रर की नकल, 61 पेंशन सत्यापन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 50 लोगों को कानूनी सलाह दी गयी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्थानीय उत्पाद उपलब्ध विक्रय किए गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular