Homeराज्यउत्तराखण्डआईटीबीपी के जवानों ने आईटीबीपी परिसर से जोशीमठ मुख्य बाजार तक निकाली...

आईटीबीपी के जवानों ने आईटीबीपी परिसर से जोशीमठ मुख्य बाजार तक निकाली तिरंगा यात्रा।

चमोली – तिरंगा अभियान अब पहाड़ों में भी जोर पकड़ने लगा है। तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने के लिए आज शनिवार को पहली बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस सुनील के हिमवीर जवानों अधिकारियों ने मिलकर आईटीबीपी परिसर सुनील से जोशीमठ मुख्य बाजार तक 7 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण हिमवीर महिला जवान रही जो जोश और खरोश के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए नजर आए, यात्रा की कमान संभाले पहली बटालियन ITBP कमांडेंट वेणुधर नायक और एस एम, बिजेंद्र सिंह चौहान की अगुआई में बल के हिमवीर जवान गाड़ी, स्कूटर, मोटरसाइकिल सवार के साथ पैदल जवान हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा लहराते नजर आए। तिरंगा यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा है हमारी शान, हिमवीर आईटीबीपी की जय, हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान से लेकर जय हिंद के नारे लगाए गए।

लोगों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सम्मान प्रदर्शित किया। इस यात्रा का नगर के लोगों ने भरपूर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular