Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी ने संगठन में किया विस्तार, वरिष्ठ नेताओं...

बिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी ने संगठन में किया विस्तार, वरिष्ठ नेताओं को पदों से किया सम्मानित।

देहरादून – आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए आज कुछ वरिष्ठ नेताओं को पदों से सम्मानित करते हुए उन्हें पद बांटे हैं ।

आप प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी से विचार विमर्श करने के बाद ,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कुछ अहम जिम्मेदारियां प्रदेश में बांटी गयी हैं।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर आर पी रतूड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी निकाय संगठन, हेम आर्य प्रदेश संगठन सचिव एवम सह प्रभारी जिला नैनीताल, अनूप चौहान प्रदेश संगठन सचिव एवम सह प्रभारी जिला चमोली, कुमारी पुष्पा रावत प्रदेश सचिव एवम प्रभारी विधानसभा नरेंद्रनगर, चंद्र प्रकाश पुनेडा प्रदेश सचिव एवम प्रभारी विधानसभा पिथौरागढ़, दिनेश सेमवाल प्रदेश सचिव एवम प्रभारी विधानसभा गंगोत्री, समीर रतूड़ी प्रदेश सचिव एवम प्रभारी विधानसभा देवप्रयाग, राजेंद्र प्रसाद जजेड़ी प्रदेश सचिव एवम प्रभारी विधानसभा कोटद्वार ।

उन्होने सभी लोगों को इन पदों की बधाई देते हुए कामना की, कि सभी लोग पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करेगें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular