पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 दिसंबर 2021 को पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।
उस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग और विधायक फकीर राम टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक के प्रयासों से अटल उत्तकृष्ट महाकाली इंटर कॉलेज के मैदान से गंगोलीहाट को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी।
आज गंगोलीहाट को नगर पालिका बनाने के आदेश जारी हो कर पूर्ण रूप से नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी हो गयी है।
गंगोलीहाट नगर पालिका क्षेत्र के लोगों ने कहा मुख्यमंत्री धामी जो कहते हैं वह करते हैं, मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है, गंगोलीहाट क्षेत्र में खुशी का माहौल है।