Homeराज्यउत्तराखण्डहरेला पर्व व जल शक्ति अभियान के तहत स्वच्छता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण...

हरेला पर्व व जल शक्ति अभियान के तहत स्वच्छता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पौड़ी – जल शक्ति अभियान तथा हरेला पर्व के अवसर पर इण्टर कालेज परसुण्डाखाल में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गढ़वाली भाषा में “जल संरक्षण तै अपणु बणावा’’ देश की तरक्की मा अपणी भूमिका निभावा” का संदेश देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल संवर्द्वन, पर्यावरण की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर तथा वन पंचायत डूंगरी में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया। पौध रोपण के अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभिभावक अपने बच्चे को पालपोषकर बड़ा करते हैं उसी प्रकार एक पौधे को छोटा बच्चा समझकर उसकी देखभाल करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्रों की स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर परसुंडा बाजार हेतु रवाना किया तथा परसुण्डाखाल बाजार में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों तथा स्कूली बच्चों को स्वच्छता किट भी वितरीत की वहीं जल का विवेक से उपयोग करने की शपत भी दिलाई।

जिलाधिकारी ने इण्टर कालेज परसुण्डाखाल में आयोजित जल शक्ति अभियान तथा हरेला पर्व में प्रतिभाग करते हुए वहां उपस्थित छात्र-छात्रओं तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध लगाने को कहा, ताकि गाड़-गधेरों में जल की मात्रा को बढ़ाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यक्रम में इतनी बडी संख्या में इकट्टा होना लोगों का पर्यावरण के प्रति जागरुक होना दर्शाता है, जो कि भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जाग्रति लाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। कहा कि प्राकृति की सुरक्षा के लिए जनान्दोलन शुरु करने के लिए विद्यालय सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के माध्यम से किसी भी जानकारी को त्वरित व सटीक ढंग से अभिभावकों/ग्रामीणों तक पंहुचाया जा सकता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने हरेला त्यौहार के महत्व बताते हुए कहा कि इस वर्ष हरेला पर्व पर प्रदेश स्तर पर 06 लाख पौधों का रोपण तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगभग 03 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार व चारापत्ती वृक्षों का रोपण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वन विभाग, शिक्षा, पंचायतराज, कृषि, उद्यान की भूमिका विषेश उल्लेखनीय रहेगी। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता रैली के हरी झंड़ी दिखाकरण परसुंडाखाल के लिए रवाना किया। जहां जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों, शिक्षकों तथा छात्र-छात्रओं द्वारा परसुंडाखाल बाजार में सफाई अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी से समस्त व्यापारियों को दुकान में कूड़ादान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बाजार, गांव सहित अन्य स्थान स्वच्छ रहे तो हर व्यक्ति भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा उन्होंने वन पंचायत डूंगरी में ग्रामीणों के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि समय-समय पर पौधों की देखभाल भी करें तथा संबंधित अधिकारी को पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिये।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments