Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री करेंगे कावड़ियों का सम्मान, कांवड़ मेले में वीआईपी मूवमेंट की नो...

मुख्यमंत्री करेंगे कावड़ियों का सम्मान, कांवड़ मेले में वीआईपी मूवमेंट की नो एंट्री।

हरिद्वार – कोरोना महामारी के बाद इस बार का कावड़ मेला काफी बड़े स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। शासन और प्रशासन का अनुमान है कि इस बार तकरीबन चार करोड़ से ज्यादा कावड़िए मां गंगा का जल लेकर अपने अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कावड़ियों के स्वागत के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से भल्ला इंटर कॉलेज पर उतरकर डामकोठी पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांवड़ मेले में वीआईपी के आने से कोई भी परेशानी ना हो इस कारण कार्यक्रम को कावड़ मार्ग से अलग रखा गया।

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे उनके द्वारा कावड़ियों का सम्मान किया जाएगा। यह हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले में आकर कावड़ियों का सम्मान करेंगे। इनका कहना है कि कांवड़ मेले में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है क्योंकि अभी कावड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं है। भारी संख्या में जब कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे तब उनके ऊपर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा करने के निर्देश मिलते ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।

हरिद्वार में आयोजित होने वाले बड़े मेलों पर वीआईपी मूवमेंट होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगाई गई है। उनका कार्यक्रम भी कावड़ मार्ग से अलग रखा गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कांवड़ मेले में वीआईपी मूवमेंट ना के बराबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम भी काफी सीमित रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भल्ला इंटर कॉलेज पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे और वहां से डामकोठी यह कांवड़ मार्ग से अलग है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं की कांवड़ मेले में किसी भी प्रकार का वीआईपी मोमेंट ना हो।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Greetings, see amazing [URL=https://hotchip.org.uk/]daughter swap porn[/URL] content. It delivers unbelievable action. Check it online!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular