Homeराज्यउत्तराखण्डअनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन ने किया सील।

अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन ने किया सील।

उधम सिंह नगर/खटीमा – खटीमा की पीलीभीत रोड पर शिव कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से चल रहे लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन की टीम ने जांच उपरांत सील कर दिया। नशा मुक्ति केंद्र को केंद्र संचालक द्वारा बिना क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट व बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।

वर्तमान में नशा मुक्ति केंद्र में 44 मरीज उपचाराधीन थे। खटीमा प्रशासन की टीम ने नशा मुक्ति केंद्र को सील करने के बाद केंद्र में भर्ती सभी 44 मरीजों को अधिकृत केंद्र को भिजवा दिया गया है। गौरतलब है कि उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में बीते रोज अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा जहां उस केंद्र को जांच उपरांत सील कर किया गया था। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले भर में अनाधिकृत रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ प्रशासनिक टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट तहसीलदार शुभांगिनी व खटीमा के चिकित्सक डॉ वी पी सिंह की टीम ने खटीमा पीलीभीत रोड स्थित है लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की जांच की। जांच उपरांत नशा मुक्ति केंद्र में तमाम अनियमितताएं पाई गई, बिना रजिस्ट्रेशन व डॉक्टरों के चल रहे इस नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन द्वारा सील कर उसमें भर्ती 44 मरीजों को अधिकृत केंद्र को भिजवा दिया गया साथ ही खटीमा में चल रहे अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की जांच की बात कही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular