Homeराज्यउत्तराखण्डबिना नोटिस दिए कर्मियों को हटाने को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन।

बिना नोटिस दिए कर्मियों को हटाने को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की क्षेत्र के ढड़ेरा नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी पर मौखिक तौर हटाने का आदेश देने के विरोध में स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें हटाया गया तो वह नगर पंचायत कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन करना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्टेट हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर जमा हो गए।

नव सर्जित ढ़ड़ेरा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दर्जनों सफाई कर्मियों को रखा हुआ है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने सुपरवाइजर की मार्फत उन को निर्देशित किया कि तैनात सफाई कर्मी मंगलवार से काम पर न आए उनकी जगह अन्य कर्मचारियों को रखा जाएगा। जैसी ही यह जानकारी नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया और सफाई कर्मी स्टेट हाईवे पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

सफाई कर्मियों के धरने पर बैठ जाने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और रुड़की लक्सर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि वह पिछले सात माह से नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें बिना कोई नोटिस दिए हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

सफाई कर्मियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने मौखिक तौर पर सुपरवाइजर के द्वारा उन्हें संदेश भिजवाया है कि वह मंगलवार से ड्यूटी पर न आए। सफाई कर्मियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी हठधर्मिता कर उन्हें हटाकर उनके स्थान पर अपने चहेतों को रखना चाहते हैं। इसके बाद सफाई कर्मी खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हो गए और उन्होंने विधायक को फ़ोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर विधायक ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular