Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: नहीं रहे पद्मश्री अवधेश कौशल, 86 वर्ष की उम्र में हुआ...

ब्रेकिंग: नहीं रहे पद्मश्री अवधेश कौशल, 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

देहरादून – पद्मश्री अवधेश कौशल का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।

दून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 86 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर समाज के कई वर्गों ने दुख प्रकट किया। 80 के दशक में दून-मसूरी के बीच लम्बे समय से चल रही चूना भट्टा खदानों को बंद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अवधेश कौशल रुलेक संस्था के जरिये शिक्षा, पर्यावरण आदि सामाजिक कार्य कर रहे थे। 2003 में वीक पत्रिका ने उन्हें मैन आफ द ईयर सम्मान से नवाजा था। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सरकार की तरफ से फायदों को भी अवधेश कौशल ने ही बंद करवाया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular