Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित स्टार्ट अप चैलेंज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत।

देहरादून में आयोजित स्टार्ट अप चैलेंज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत।

देहरादून – उत्तराखंड में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आज स्टार्ट अप चैलेंज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के माध्यम से स्टार्ट अप के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुद्रा ऋण हो या फिर कौशल विकास इन सब के पीछे यही उद्देश्य है कि जो भी नौजवान आगे बढ़ना चाहता है और अपनी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना चाहता है उसके लिए सरकार लगातार उनके साथ में खड़ी है।

इस दौरान उन्होंने कहा उत्तराखंड स्टार्टअप के क्षेत्र में एक पायदान आगे आया है और एक डीलर के रूप उत्तराखंड को स्थान मिला है। उन्होंने कहा हर साल 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे के रूप में इस को मनाने का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। दुनिया का 40% ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अकेले भारत में होता है यह हमारे लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2