Homeराज्यउत्तराखण्डआशा कार्यकार्तियों ने सौंपा मुख्य चिकत्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आशा कार्यकार्तियों ने सौंपा मुख्य चिकत्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज क्षेत्र की आशा कार्यकार्तियों ने एकत्रित होकर उनके साथ हो रहे गलत व्यवहार और ओवर वर्कलोड को लेकर नाराज़गी जताते हुए सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकत्साधिकारी राजेश आर्या को एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमे क्षेत्र की आशाओं ने शिकायत करते हुए बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में आम तौर पर 2 ए0एन0एम् कार्यरत रहती हैं लेकिन इस समय एक ए0एन0एम को शक्तिफार्म के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है और एक ए0एन0एम्0 जो इस समय कार्यरत है उसका भी स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिस कारण से नवजात शिशुओं और गर्ववती महिलाओं के टीकाकरण में खासी दिक्कत आ रही है और समय से महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है और क्षेत्र में टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।

इसी के साथ आशा कार्यकार्तियों ने मौजूदा समय में तैनात ए0एन0एम पर उनके साथ बद्दतमीज़ी करने और गलत बोलने और उनसे अतिरिक्त काम करवाने का भी आरोप लगाया है। आशा कार्यकार्तियों ने बताया की वह घर घर जा कर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को टीकाकरण के लिए बुलाकर लाने और टीकाकरण करवाने का कार्य करती है लेकिन इस समय उन्हें रजिस्टर भी मेंटेन करना पड़ रहा है जो एक ए0एन0एम का काम है। ओवर वर्किंग न करने पर मंथली रिपोर्ट में साइन न करने की धमकी ए0एन0एम द्वारा दी जा राही है।
इस लिए क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकार्तियों ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इकट्ठा होकर मुख्य चिकत्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मौजूदा ए0एन0एम को हटाकर अन्य ए0एन0एम् की न्युक्ति की मांग की है। इस पूरे मामले में मुख्य चिकत्साधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नज़र आये ।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular