Homeराज्यउत्तराखण्डधर्मावाला पुलिस ने दो लोगों को स्मैक सहित किया गिरफ्तार।

धर्मावाला पुलिस ने दो लोगों को स्मैक सहित किया गिरफ्तार।

देहरादून/विकासनगर – राजधानी देहरादून के थाना सहसपुर अंतर्गत चौकी धर्मावाला पुलिस ने दो लोगों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

धर्मावाला चौकी प्रभारी रजनीश सैनी ने बताया कि देर रात शाहपुर तिराहा पर सावेज पुत्र फहीम निवासी कुंजा ग्रांट और सायरा पत्नी अमीर अहमद निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर को 30 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। वही दोनों स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार सैनी आरक्षी भरत वीर और महिला आरक्षी बबली नेगी शामिल रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular