Homeराज्यउत्तराखण्डअनियंत्रित स्कूटी के साथ महिला जा गिरी अलकनंदा किनारे, हायर सेंटर रेफर।

अनियंत्रित स्कूटी के साथ महिला जा गिरी अलकनंदा किनारे, हायर सेंटर रेफर।

चमोली/कर्णप्रयाग – चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर अलकनंदा किनारे जा गिरी। जिसमें सवार महिला अलकनंदा नदी के किनारे अटक गई। वही महिला की बच्ची सड़क में ही छिटक गयी।

पुलिस और अन्य लोगो की सहायता से महिला और उसकी बच्ची को कर्णप्रयाग अस्पताल लाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार लगभग 11:15 बजे पंचपुलिया से आगे निर्माणाधीन मोटरपुल के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी की तरफ गिर गई थी। जिसमे सवार लक्ष्मी देवी पत्नी संतोष सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उरखोली पो0 फलासी जनपद रुद्रप्रयाग नदी से कुछ ही पहले छिटक गई। जबकि उसके साथ सवार उसकी बच्ची प्राची उम्र 12 वर्ष ऊपर ही सड़क में स्कूटी से छिटक गई। महिला के सिर व हाथों में गंभीर चोटें आई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular