Homeराज्यउत्तराखण्ड80 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा हर की पौड़ी पर पुल से छलांग...

80 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा हर की पौड़ी पर पुल से छलांग लगाकर तैरने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल।

हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के द्वारा हर की पौड़ी पर पुल से छलांग लगाकर तैरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला उप पुल से छलांग लगाकर तैरते हुए देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, अपने दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।

80 वर्षीय वृद्ध महिला में इतना जोश दिखाई दे रहा है कि पुल की रेलिंग को पार करके गंगा में छलांग लगाकर तैर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। नितिन यादव नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह पुराने ही कमाल के है, आज चाऊमीन बर्गर खाने वालों के लिए नसीहत है। धर्मनगरी हरिद्वार में पुल से छलांग लगाती 80 वर्षीय वृद्ध महिला वीडियो में पुल से छलांग लगाकर तैरती हुई भी नजर आ रही है। उम्र के इस पड़ाव में इतना हौसला और इतनी ताकत अपने आप में एक मिसाल कायम करती है। उम्र के इस पड़ाव में जहां बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है, वही पुल से छलांग लगाकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला हर की पौड़ी की गंगा में तैरती नजर आ रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular