चमोली/कर्णप्रयाग – डॉ शिवानंद नोटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली इतिहास विभाग की छात्रा प्रियंका असवाल, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे गोल्ड मेडल से होगी सम्मानित।
प्रियंका असवाल शिक्षण सत्र 2018-20 मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे एम.ए इतिहास विभाग मे अध्ययनरत रही है। प्रियंका असवाल की दिनांक 6 जुलाई को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून मे होने वाले दीक्षांत समारोह मे गोल्ड मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। छात्रा की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ वी आर अंन्थवाल, डॉ पूनम, डॉ स्वाति सुन्दरियाल सहित समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारीयो ने छात्रा की बधाई दी।