Homeराज्यउत्तराखण्डदशहरा मेला व क्रीड़ा समिति की बैठक का हुआ आयोजन, रामेश्वर लोधी...

दशहरा मेला व क्रीड़ा समिति की बैठक का हुआ आयोजन, रामेश्वर लोधी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष।

देहरादून/डोईवाला – दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति डोईवाला के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भानियावाला स्थित एक होटल में आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर प्रसाद लोधी को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक मे आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले दशहरा मेला का रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई बैठक में दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ललित बाली की स्मृति में आयोजित किए जाने पर सहमति बनाई गई।

दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 वर्षों में नहीं हो पाया था। इस वर्ष 55 फुट का रावण व 45 फुट मेघनाथ व सोने की लंका का होगा दहन तो वही प्रेम नगर बाजार शिव मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकालने पर भी सहमति बनी और दशहरा मेला कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने पर भी सहमति बनाई गई।

दशहरा मेला ग्राउंड में इलेक्ट्रॉनिक झूले लगाए जाने पर भी सहमति बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा, तो वही समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कार्यकारिणी की घोषणा भी की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments