आय से अधिक संपत्ति मामले पर उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ, बिना वजह ट्रांसफर बर्दाश्त नहीं: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य।

हरिद्वार – आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे आईएएस रामविलास यादव को कोर्ट में पेश कर विजिलेंस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 14 घंटे की पूछताछ में रामविलास यादव ने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति को लेकर सही जवाब नहीं दिए हैं। इतना ही नहीं वह किसी भी रूप से पूछताछ और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मामले पर उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति मामले पर आईएएस रामविलास यादव विजिलेंस जांच हुई यह प्रक्रियागत है। हमारी सरकार जीरो टोलरेंस के साथ कार्य कर रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। यह हमारा संकल्प है। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने विभाग में बिना वजह हुए अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक बात है। यह उच्च अधिकारियों का रवैया उचित नहीं है। इस मामले में मुख्यमंत्री को हमारे द्वारा अवगत कराया गया है और जल्दी ही वह इसमें कोई ठोस निर्णय लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here