Homeराज्यउत्तराखण्डअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में जिला प्रशासन द्वारा योगा कार्यक्रम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में जिला प्रशासन द्वारा योगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में जिला प्रशासन द्वारा योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने प्रतिभाग करते हुए सैकड़ों लोगों के साथ योग किया एवं जनपद के साथ ही राज्य व देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक, योग को दिनचर्या में शामिल करने एवं योग के महत्व का संदेश दिया।


इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।


विधायक शिव अरोरा तथा मेयर रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग जन जन तक पहुंचा है उन्होंने कहा योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाए एवं लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज योग को विश्व के कोने कोने में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।


जिलाधिकारी ने कहा कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम  Yoga for humanity भी मनुष्य एवं मानवता हेतु योग के सकारात्मक संकेतों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन मे अपनाने के साथ ही पूरे परिवार एंव समाज को भी योग के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य हेतु योग का बहुत अधिक महत्व है। योग केवल शरीर को ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखता है। आधे से ज्यादा बीमारियां मानसिक कारणों से होती हैं प्राणायाम के द्वारा मन को स्वस्थ करके शारीरिक बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। देश की जी०डी०पी० का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ सेवाओं पर खर्च होता है। यदि लोग नियमित रूप से योग करें तो बीमारियां कम होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होने वाले पैसे का उपयोग दूसरे विकास कार्यों में हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को विश्व स्तर पर स्थापित करके सभी देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। योग दिवस मनाने की सार्थकता तब ही है जब लोग नियमित रूप से योग को अपनाएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ० आशुतोष पन्त के सौजन्य से योग दिवस कार्यक्रम के बाद पौधे लगाने के इच्छुक प्रतिभागियों को करौंदा और अमरूद के 300 पौधे निःशुल्क वितरित किए।


योग कार्यक्रम में कई जिला स्तरीय अधिकारियों सहित 400 लोगों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य तरुण सिंह बगड़वाल के साथ कविता नौटियाल, रिमझिम पाल ने योगासनों का प्रदर्शन किया। संचालन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ० आशुतोष पन्त व नोडल अधिकारी डॉ० राकेश कुमार द्वारा किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments