पिथौरागढ़ जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जनपद में जिला आयुर्वेदिक यूनानी विभाग के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपदभर में धूमधाम से हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया।

जनपद के 75 स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योगाचार्यों द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वहीं विद्यालयों में भी छात्र- छात्राओं द्वारा भी विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here