महिला आयोग उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन।

नैनीताल/रामनगर- शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के आवास पर महिलाओं की समस्या सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी मुलाकात करते हुए महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने ग्राम तेलीपुरा में एक महिला को उसके ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को रामनगर चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला के मासूम बच्चे की हुई मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न के मामलों को लेकर आयोग पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आयोग स्तर से पीड़ित महिलाओं को न्याय भी दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा की महिला उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here