Homeराज्यउत्तराखण्डबजट सत्र गैरसैण में न कराने पर हरीश रावत ने भराड़ीसैण पहुँचकर...

बजट सत्र गैरसैण में न कराने पर हरीश रावत ने भराड़ीसैण पहुँचकर सांकेतिक उपवास रख दिया धरना।

चमोली – गैरसेंण में बजट सत्र आयोजित न कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओ के साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण पहुँचकर सांकेतिक उपवास रख धरना दिया।

यहां पहुँच उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रचण्ड बहुमत की भाजपा की सरकार भराड़ीसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर देहरादून में सत्र आयोजित कर रही है।

कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा भराड़ीसैण गैरसेंण में करोड़ो की लागत से विधानसभा भवन बनाया गया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने भराड़ीसैण गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर आंदोलनकारियो के साथ छलावा किया है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से भराड़ीसैण का मामला विधानसभा में उठाने को कहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular