Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने मुनस्यारी में आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव का वर्चुअल माध्यम...

मुख्यमंत्री धामी ने मुनस्यारी में आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव का वर्चुअल माध्यम से किया समापन।

पिथौरागढ़ – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जोहार क्लब मुनस्यारी द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में खेल आयोजकों एवं खेलोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल भावना का होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति लागू की है, जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए कई प्राविधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हम मुनस्यारी सहित जनपद पिथौरागढ़ के सम्पूर्ण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मौसम खराब होने के चलते खेलोत्सव में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न हो पाने पर दुःख व्यक्त किया तथा मुनस्यारी वासियों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही उनके बीच पहुंचेगें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने इनडोर खेल गतिविधियों के संचालन हेतु मुनस्यारी में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण एवं जोहार क्लब खेल मैदान के उत्तरी व दक्षिणी छोर पर दर्शक दीर्घा के निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियो का परिचय लिया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया!

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular