देहरादून – विधायक भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। विधायक ने आयोग पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अरोप लगाए। भुवन कापड़ी ने सरकार से आयोग के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। संसदीय कार्यमंत्री ने सरकार का पक्ष रखा।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा आयोग ने अब तक 89 लिखित परीक्षाओ को सम्प्पन कराया गया है। 89 में से 4-5 में ही गड़बड़ी की शिकायत मिली हैं। आयोग प्रश्न पत्र विषय विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार करवाता है। प्रश्नों में आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है।
47 रिट याचिकाएं कोर्ट में विचाराधीन है, किसी मे भी आयोग के खिलाफ फैसला नहीं आया है। आयोग को जहां भी गड़बड़ी ब धांधली की शिकायत मिली हैं वहां पर आयोग ने मुकदमे दर्ज किए हैं।



