Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध मिट्टी खनन के खिलाफ एसडीएम की छापामार कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर...

अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ एसडीएम की छापामार कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की सीज।

उदा सिंह नगर – सीमांत खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में दो जगह अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन की सूचना पर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने तत्काल छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी तथा एक ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज करके तहसील परिसर में खड़ा कर दिया।

वहीं मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने में सफल रहे। आपको बता दें कि खटीमा तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दिन रात लगातार अवैध खनन का कारोबार चल रहा है जबकि खटीमा प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जाती रही है लेकिन फिर भी खनन माफिया बेखौफ और निडर होकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम रविंद्र बिष्ट द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी तथा एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया गया।

वहीं खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि खटीमा के भूड़ महोलिया में दो जगह अवैध खनन करके मिट्टी उठाने की सूचना मिलने पर हमारे द्वारा तत्काल वहां पर छापा मारा गया जहां मौके से हमने एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर तहसील परिसर में खड़ा कर दिया है। बाकी भागने में सफल रहे फिर भी हम उसकी नपती करके जितना भी उनके द्वारा अवैध खनन किया गया है उसके लिए उनसे जुर्माना वसूल करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular