हरिद्वार – जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिसको लेकर आज रुड़की नगर निगम के पार्षदों ने नगर निगम महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अगर महापौर गौरव गोयल इस्तीफा नहीं देते हैं तो सभी पार्षद गण सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर बोर्ड को भंग करने का काम करेंगे।
बता दे कि लगभग 5 माह पूर्व मेयर गौरव गोल के खिलाफ एक व्यक्ति के द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि उससे नगर निगम मेयर गौरव गोयल ने लीज की जमीन को रिन्यूअल कराने के नाम पर 25 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसमें फॉरेंसिक जांच में मेयर गौरव गोयल की आवाज की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पार्षदों ने उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।
सभी पार्षद एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे और मेयर गौरव गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसमें पार्षदों ने मेयर मुर्दाबाद के नारो के साथ साथ मेयर को चोर तक बताया हैं। वही पार्षदों के कहना है वह इस प्रकरण को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री से भी मिलेंगे और मेयर को पार्टी से भी निष्कासित करने की मांग करेंगे। और पार्टी भी अगर कोई संज्ञान नही लेती है और मेयर गौरव गोयल अपने पद से इस्तीफा नही देते है तो जल्द ही सभी पार्षद सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे देंगे।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ गौरव चौधरी ने भी नैतिकता के आधार पर मैहर गौरव गोयल के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि भाजपा सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए मेयर गौरव गोयल को निष्कासित कर दिया कर देना चाहिए। और यदि भाजपा सरकार कोई एक्शन नहीं लेती है तो भाजपा ही अपने जनप्रतिनिधियों को संरक्षण देकर इस प्रकार के कार्य करा रही है।
वही एस०पी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि अभी विवेचना चल रही है ज्यादा कुछ कह पाना सही नही है जांच पूरी होने के बाद जो भी कार्यवाही बनती है वह अमल में लायी जाएगी।



