Homeराज्यउत्तराखण्डनिर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए पौड़ी जिलाधिकारी ने जिला विकास...

निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए पौड़ी जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को दिए निर्देश।

पौड़ी – जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनरेगा कन्वर्जेन्स से जुड़े निर्माण कार्यों, केन्द्रीय निधि, राज्य निधि, बाह्य सहायतित तथा विधायक निधि इत्यादि से सम्बधित विकास कार्योे की सम्बधित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों और खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने मनरेगा कन्वर्जेन्स से बनने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल, जयहरीखाल, कल्जीखाल और थलीसैंण का स्पष्टीकरण लेने के जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माणाधीन विकास कार्यो को अगामी 15 जुलाई तक तथा जो भवन निर्माण कार्य अभी प्रारम्भ नही किये गये है उन्हें तत्काल प्रारम्भ करवाते हुए 15 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों के खातों में आंगनबाड़ी निर्माण कार्यो की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है तथा जिन्होंने अभी तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किये हैं, उन ग्राम प्रधानों पर भी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिन विकास खण्डों में आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति है, वे खण्ड विकास अधिकारी कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यो की प्रगति बढ़ायें। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम डिवाइस पर मनरेगा कार्मिकों के पंजीकरण की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने आजीविका मिशन के अन्तर्गत किये जाने स्वरोजगारपरक कार्यो और मनरेगा में स्वरोजगार से सम्बधित कार्यो को लक्ष्य के अनुरूप तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि, उद्यान और उनसे सम्बद्ध पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मौन पालन, कुकुट पालन से सम्बधित कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।


जिलाधिकारी ने आगामी मानसून सीजन में व्यापक वृक्षारोपण को पूरा करने के लिए प्रत्येक विकास खण्डों में वृक्षारोपण कलस्टर बनाने और उसी अनुरूप वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रमों की भांति प्रत्येक विकासखण्डोें में कृषि, औद्यौनिकी, पशुपालन, डेयरी, बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन और फूड प्रोसेसिग सम्बधित कार्यो को भी कलस्टर अप्रोच पर संपादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर योजना से जुड़े तालाब निर्माण और जल निकायों को पुर्नजीवन के कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सांसद निधि, विधायक निधि व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुए सम्बधित अधिकारियों को कार्यो में प्रगति बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय को निर्देशित किया गया कि विकासखण्ड कल्जीखाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में कार्य प्रगति कम है, जिसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य प्रगति बढायें।
आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विकासखण्डों से खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular