Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी जिलाधिकारी ने 'कैच द रेन' अभियान के तहत श्रीनगर के जल...

पौड़ी जिलाधिकारी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत श्रीनगर के जल संसथान कार्यालय में जल शक्ति केंद्र का किया निरिक्षण।

पौड़ी – जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार देर शाम जल शक्ति ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत श्रीनगर स्थित जल संस्थान के कार्यालय में बनाये गये जल शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान से सम्बधित कार्यों का अवलोकन करते हुए जानकारियों, फोटाग्रॉफ्स व किये गये अन्य कार्यों को सम्बधित पोर्टल में अपलोड करने की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके तहत जनपद में बनाये जा रहे अमृत सरोवर योजना हेतु 75 सरोवर (तालाब) बनाये जा रहे हैं।


जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने जल शक्ति ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में स्थापित जल शक्ति केन्द्र में अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों से सम्बधित डेटा को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद के जल संवर्धन निकाय, पानी के स्रोतों की मैपिंग की जा रही है, जिसके साथ ही जिला जल संवर्धन प्लान बनाने के लिए सिंचाई विभाग के समन्वय से कार्यवाही की जा रही है। सभी जल स्त्रोतों की मैपिंग के बाद जिला जल संवर्धन प्लान बनाया जायेगा। विभिन्न विभागों के सहयोग से वृक्षारोपण, खाल-खंतियों का निर्माण व जल संरक्षण के क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल शक्ति ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान एक वृहत अभियान है, जिसे सफल बनाने में कोई कमी नही रखी जायेगी।

बताया कि इस अभियान से को सफल बनाने के उदेश्य से भारत सरकार से एक टीम निरीक्षण के लिए आ रही है, जिस हेतु समस्त तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular