Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह को बनाया गया प्रदेश...

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष, छह विधानसभाओं की मिली जिम्मेदारी।

हरिद्वार – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भंग किया था और नए तरीके से कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। तो इसी क्रम में विधानसभा भगवानपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे प्रेम सिंह को पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से नवाजा और 6 विधानसभाओं की जिम्मेदारी भी उनको दी है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो है शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं, जो उन पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी उनको दी है और उसके उपरांत वे यही कहना चाहेंगे कि विधानसभा चुनाव में हार के क्या कारण रहे हैं उनकी समीक्षा की जाएगी और पूरे आम आदमी पार्टी के परिवार को संगठित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को उत्तराखंड में खड़ा करेंगे और जमीनी स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की नैया तो पूरी तरह से डूब चुकी है और मात्र एक आम आदमी पार्टी ही है जो भाजपा को टक्कर दे सकती है और निश्चित रूप से आने वाले समय में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments