Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे डामटा, दुर्घटना स्थल का...

सीएम धामी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे डामटा, दुर्घटना स्थल का लिया जायजा।

देहरादून – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डमटा पहुंचकर बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर वहां मौजूद तमाम परिजनों से शिवराज सिंह चौहान मिले।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात ही देहरादून पहुंच गए थे। उन्होंने मैक्स अस्पताल में भर्ती डामटा सड़क दुर्घटना में चारों लोगों का हालचाल जाना।

उन्होंने कहा कि चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजन को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव आज सुबह 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है, इसलिए हमने शवों को मध्यप्रदेश लाने के लिए एयरफोर्स के विमान मांगे हैं। दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे। इसके बाद शवों को खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना गांवों में पहुंचाया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular