Homeराज्यउत्तराखण्डदूसरे दिन भी अनिश्चित काल के लिए बन्द रहा जोशीमठ बाज़ार।

दूसरे दिन भी अनिश्चित काल के लिए बन्द रहा जोशीमठ बाज़ार।

चमोली – जोशीमठ बाजार दूसरे दिन भी अनिश्चित काल के लिए बन्द रहा, आज जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर व्यापारियों ने एकत्र होकर शासन प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की औऱ कहा जब तक उनकी माँगो को नही माना जाता अनिश्चित कालीन बाजार बंद जारी रहेगा।

व्यापारियों का कहना है पहले आपदा फिर 2 साल कोरोना सक्रमण के चलते व्यापारियों की आर्थिकी की रीढ़ टूट चुकी है। अब चारधाम यात्रा चरम पर होने बाबजूद यहाँ किसी व्यापारियों को कोई लाभ नही मिल पा रहा है। इसको लेकर शासन प्रसाशन को कई योजनाएं बताई गई। लेकिन शासन प्रसाशन ने उनकी एक न सुनी, जिस काऱण जोशीमठ बाजार में यात्रा चरम पर होने के बाद भी बाजार ने सन्नाटा पसरा है और व्यापारी पाई पाई को मोहताज है।

 

एक तरफ व्यापारी इस तरह से अपना गुजर बशर कर रहा है। दूसरी और शासन प्रसाशन बिना व्यपारियों को विश्वास में लेकर चालान की कार्यवाही कर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा यात्रा से पहले इस तरह की व्यवस्था बनाई जा सकती है। सभी संबंधित विभग्ग शहर में प्रमाण पत्र, बाट माप, सहित सामन की एक्सपाइरी डेट को लेकर कैंपिंग किया जा सकता ताकि व्यवसायी समय रहते अपने सारे इस तरह के काम समय रहते निपटा सके, एक बाजार में भारी मंदी दूसरी और चालान ने व्यपारियो की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा सारी सिस्टम में अगर पारदर्शी व्यवस्था हो जाय तो ये करने की नोबत नही आयेगी।
उन्होंने कहा की वे आपदा, सड़क बन्द होने, सहित अन्य कामों में व्यापारी शासन प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर रहते है, हर आपदा में साथ है। यहाँ आये श्रदालुओ सहित पर्यटकों की हमे भी जानमाल की चिंता है।

हम भी चाहते है हर श्रदालु की यात्रा सुगम और मंगलमय हो और उनकी फिक्र हमको भी है, उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। बाजार बंद होने से स्थानीय लोगो सहित यात्रियों को भारी दिक्कतों से दी चार होना पड़ा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular