देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा था कि 8 साल निराशाजनक रहे हैं। जिस पर आज बीजेपी के प्रवक्ता शादाब शम्स ने कांग्रेस पर तंज कसा है और कहा है की बीजेपी के 8 साल बेमिसाल रहे हैं और यदि कांग्रेस कहती है कि यह 8 साल निराशाजनक रहे हैं तो यह सच है, कि कांग्रेस के लिए यह 8 साल निराशाजनक रहे हैं क्योंकि 8 साल में कांग्रेस की सत्ता धीरे धीरे सभी राज्यों से समाप्त हो गई है।
कांग्रेस जो चुनाव लड़ती है वह चुनाव हार जाती है और उसके साथ ही लोग कांग्रेस को छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में अब चिंतन इस बात को लेकर हो रहा है कि कांग्रेस का अब क्या होगा। कांग्रेस के लिए बिल्कुल 8 साल निराशाजनक रहे हैं क्योंकि इन 8 सालों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।



