Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय किसान यूनियन अंबावता की युवा कार्यकारिणी के द्वारा किसान व मजदूर...

भारतीय किसान यूनियन अंबावता की युवा कार्यकारिणी के द्वारा किसान व मजदूर सम्मेलन का किया आयोजन।

हरिद्वार – रुड़की में आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता की युवा कार्यकारिणी के द्वारा किसान व मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी ऋषिपाल अंबावता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबावता तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राव मुनफेत वाइस चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के द्वारा फूल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस दौरान किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि यह भाजपा सरकार की मक्कारी है और जो हमला राकेश टिकैत पर हुआ है यह भाजपा सरकार ने कराया है, और भारतीय किसान यूनियन अंबावता और पूरे देश के किसान कदम से कदम मिलाकर राकेश टिकैत के साथ हैं।उन्होंने कहा कि आगामी 10, 11 और 12 जून को हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन अंबावता का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर से किसान सम्मिलित होंगे। किसानों की समस्याओं तथा उनकी विभिन्न मांगों को लेकर अधिवेशन में चर्चा होगी।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता उत्तराखंड में समय-समय पर किसानों के मुद्दे उठाती आई है और उनके हितों की लड़ाई लड़ती आई है। आगे भी मजबूती के साथ हम किसानों की लड़ाई प्राथमिकता के आधार पर लड़ेंगे। संगठन को बल देने के उद्देश्य से ही आज नए सदस्य भारतीय किसान यूनियन अंबावता में जोड़े जा रहे हैं जिनको संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular